घरेलू खिलाड़ियों को रिटेन करेगा चेन्नइन एफसी

चेन्नई, 15 मई (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) क्लब चेन्नइन एफसी ने आईएसएल 2015 संस्करण के लिए कुछ शीर्ष घरेलू खिलाड़ियों को रिटेन करने का फैसला किया है।

क्लब ने स्ट्राइकर बलवंत सिंह, जेजे पेखलुआ, डिफेंडर धनचंद्र सिंह, अभिषेक दास और मिफील्डर हरमनजोत सिंह खाबरा, जायेश राणे को रिटेन किया है।

इस क्लब ने बीते साल आयोजित लीग के पहले संस्करण के सेमीफाइनल में स्थान बनाया था लेकिन उसे फाइनल में पहुंचने वाले केरला ब्लास्टर्स से हार मिली थी।

आईएसएल के 2015 संस्करण का आयोजन सितम्बर से दिसम्बर तक होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493