‘हीरो’ की रीमेक निर्माण की अंतिम प्रक्रिया में

मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। हिन्दी सिनेमा के ‘शो मैन’ सुभाष घई निर्देशित 1980 के दशक की अतिसफल फिल्म ‘हीरो’ के रीमेक का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद अब इसका संपादन किया जा रहा है, जिसका निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है।

आडवाणी ने ट्विटर पर फिल्म के संपादन से संबंधित तस्वीर साझा की है। इसमें एक मोटरसाइकिल को रेलगाड़ी के ऊपर से छलांग लगाते दिखाया गया है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसमें जबरदस्त स्टंट होंगे।

इस फिल्म का निर्माण सलमान खान ने किया है। इसके जरिये सूरज पंचोली और आतिया शेट्टी अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं।

फिल्म तीन जुलाई को प्रदर्शित होगी, जिसमें गोविंदा, अनिता हस्सनंदनी, विनोद खन्ना और कादर खान भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493