बिहार में हल्के बादल

पटना, 16 मई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के इलाकों में शनिवार को सुबह आसमान पर हल्के बादल छाए हुए हैं। पटना का शनिवार को न्यूनतम तामपान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान बदल छाए रहने तथा राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, गया का 27.9 डिग्री तथा पूर्णिया का 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस, गया का 39 डिग्री तथा पूर्णिया का 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493