उप्र में बारिश, तापमान गिरा

लखनऊ , 16 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य हिस्सों में शनिवार सुबह हल्की बारिश होने के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार दिन में आंशिक तौर पर बादल छाने के आसार हैं।

मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान आंशिक तौर बादल छाए रहेंगे और तापमान में और गिरावट होगी। दिन के समय भी कुछ जगहों पर बूंदाबांदी के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

राजधानी के अलावा अन्य प्रमुख शहरों में वाराणसी का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस, कानुपर का 25.3 डिग्री, गोरखपुर का 23, डिग्री और इलाहाबाद का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493