‘सिंघम 3’ में श्रुति हासन

चेन्नई, 16 मई (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेत्री श्रुति हासन सुपरहिट तमिल फिल्म श्रृंखला ‘सिंघम’ के तीसरे संस्करण में काम कर रही हैं। फिल्म का निर्देशन हरि गोपालाकृष्णन कर रहे हैं।

अभिनेता सूर्या और अनुष्का शेट्टी फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में काम कर रहे हैं।

फिल्म इकाई से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “श्रुति फिल्म में सहायक भूमिका कर सकती हैं। वह फिल्म के लिए सहमति दे चुकी हैं, लेकिन अभी औपचारिक रूप से दस्तावेजों पर हस्ताक्षर नहीं किए गए हैं। जल्द ही वह औपचारिक रूप से करार करने वाली हैं।”

फिल्म निर्देशक हरि ने तमिल फिल्म ‘पूजई’ में श्रुति का काम देखने के बाद उन्हें अपनी फिल्म ‘सिंघम 3’ में लेने का फैसला किया।

अभिनेता सूर्या इस समय तमिल फिल्म ’24’ की शूटिंग पूरी करने में जुटे हैं और सितंबर महीने से ‘सिंघम 3’ की शूटिंग शुरू करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493