मोदी ने फुतान विश्वविद्यालय में गांधी केंद्र का उद्घाटन किया

शंघाई, 16 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चीन के फुतान विश्वविद्यालय में गांधी और भारतीय अध्ययन केंद्र का उद्घाटन किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर बताया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फुतान विश्वविद्यालय के गांधी और भारतीय अध्ययन केंद्र का ऐतिहासिक शुभारंभ।”

इस आयोजन में दो चीनी छात्रों ने भगवद्गीता के श्लोक पढ़कर सुनाए।

स्वरूप ने ट्वीट में कहा, “चीनी विद्यार्थियों ने गांधी एवं भारतीय अध्ययन केंद्र के उद्घाटन समारोह में भगवद्गीता के श्लोक सुनाए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493