मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। निर्माता कुनाल कोहली को शरीर चुस्त-दुरुस्त रखने और आकर्षक बनाने के लिए यहां व्यायामशाला में व्यायाम करते देखा गया। इस दौरान अभिनेता राहुल भट्ट भी उनके साथ थे और उन्हें व्यायाम की सीख दे रहे थे।
‘हम-तुम’ फिल्म के निर्देशक कुनाल ने ट्विटर पर अभिनेता राहुल भट्ट के साथ एक तस्वीर साझा की। तस्वीर में राहुल काले रंग की टी-शर्ट पहने मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। कुनाल ने काले रंग की बनियान और शॉर्ट्स पहन रखा है।
कोली ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा, “व्यायामशाला में मुझे मारते हुए राहुल भट्ट मुस्कुरा रहे हैं।”
dharmpath.com dharmpath