कूचिंग (मलेशिया), 16 मई (आईएएनएस)। भारतीय गोल्फ खिलाड़ी अजितेश संधू एशियन डेवलपमेंट टूर के 55,400 डॉलर इनामी राशि वाले पीजीएम एमएनआरबी सारावाक चैम्पियनशिप में 33वां स्थान ही हासिल कर सके।
शनिवार को चैम्पियनशिप के आखिरी दौर में अजितेश ने तीन ओवर 75 का स्कोर हासिल किया।
शुक्रवार को तीसरे दौर तक अजितेश क्रमश: 72, 71 और 71 के स्कोर के साथ संयुक्त 20वें स्थान पर थे।
फिनलैंड के जेन कास्के ने आखिरी दौर में सात अंडर- 65 के स्कोर के साथ खिताब अपने नाम कर लिया। सारावाक चैम्पियनशिप जीतने वाले फिनलैंड के पहले खिलाड़ी बन गए।
शुक्रवार तक शीर्ष पर चल रहे फ्रांस के एरवान वीलेडेंट ने एशियाई डेवलपमेंट टूर में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 72 के स्कोर के साथ वह दूसरे स्थान पर रहे।
dharmpath.com dharmpath