आर्सेनल के खिलाफ अगला मैच नहीं खेल पाएंगे रूनी

लंदन, 16 मई (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के कप्तान वेन रूनी चोट के कारण रविवार को आर्सेनल के खिलाफ होने वाले अगले मैच में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

समाचार पत्र ‘डेली मेल’ के वेब संस्करण पर प्रकाशित रपट के अनुसार, बीते शनिवार को क्रिस्टल पैलेस के खिलाफ हुए मैच के दौरान पैर में चोट लगने के कारण मध्यांतर के बाद खेलने नहीं उतर सके थे।

युनाइटेड के मैनेजर लुइस वान गाल ने शुक्रवार को रूनी के अगले मैच में न खेल पाने की पुष्टि की। वान गाल के अनुसार रविवार के इस मैच में रूनी के अलावा डिफेंडर ल्यूक शॉ भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

एमयूटीवी ने रूनी के हवाले से कहा, “परिस्थितियां हमारे लिए सकारात्मक नहीं हैं, वे अगले मैच में भी नहीं खेल पाएंगे।”

युनाइटेड हालांकि पहले ही शीर्ष-चार में जगह पक्की कर चुके हैं और उनका चैम्पियंस लीग के लिए क्वालीफाई करना तय है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493