रोम मास्टर्स के फाइनल में पहुंची सानिया-हिंगिस की जोड़ी

रोम, 16 मई (आईएएनएस)। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने स्विट्जरलैंड की अपनी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ शनिवार को रोम मास्टर्स को महिला युगल वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त सानिया-हिंगिस की जोड़ी ने सेमीफाइनल मुकाबले में फ्रांस की कैरोलीन गार्सिया और स्लोवेनिया की कैटरीन स्रेबोत्निक को जोड़ी को 6-2, 7-6(5) से हरा दिया।

सानिया-हिंगिस अब हंगरी की टिमीया बाबोस और फ्रांस की क्रिस्टीना म्लादेनोविक की जोड़ी से खिताबी मैच खेलेंगी।

शनिवार को ही हुए महिला युगल वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल मैच में बाबोस-म्लादेनोविक की जोड़ी ने एला कुद्रायाव्तसेवा और एनस्तासिया पावल्यूचेंकोवा की रूसी जोड़ी को सीधे सेटो में 6-2, 6-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493