बिहार में फिर भूकंप के झटके, 1 की मौत (लीड-1)

पटना, 16 मई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के विभिन्न इलाकों में शनिवार को एक बार फिर भूंकप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके से पश्चिम चंपारण जिले के शिकारपुर में एक घर की दीवार गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पश्चिम चंपारण जिले के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप के झटके से जिले के शिकारपुर क्षेत्र में एक घर गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हुई है।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, राजधानी पटना के अलावे पूर्णिया, बेगूसराय, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, जहानाबद, गया सहित कई जिलों में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक तौर पर अभी तक कहीं से कोई बड़े नुकसान की खबर नहीं है। आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष कार्य अधिकारी विपिन कुमार राय ने बताया कि जिलाधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है।

भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर सड़क पर निकल गए। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के सहायक निदेशक आऱ क़े गिरी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5़ 7 थी तथा इसका केन्द्र नेपाल में था।

उल्लेखनीय है कि बिहार में गत 25 अप्रैल को आए भूकंप से 58 लोगों की तथा गत मंगलवार को आए भूकंप से 21 लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार आ रहे भूकंप के झटके से लोग दहशत में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493