मंगोलिया का आध्यात्मिक पड़ोसी होना भारत का गौरव : मोदी

उलान बतोर, 17 मई (आईएएनएस)। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मंगोलियाई समकक्ष चिमद सेखानबिलग से कहा कि मंगोलिया का आध्यात्मिक पड़ोसी समझा जाना भारत के लिए गौरव का विषय है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्विटर पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में मंगोलिया के प्रधानमंत्री चिमद सेखानबिलग से कहा कि मंगोलिया का आध्यात्मिक पड़ोसी समझा जाना भारत के लिए गौरव का विषय है।”

इससे पूर्व मोदी का स्टेट पैलेस में स्वागत किया गया और उसके बाद सेखानबिलग के साथ उनकी प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता शुरू हुई।

मोदी और सेखानबिलग ने लाल एवं नीले रंग की वर्दी पहने सशस्त्र बलों की सलामी ली।

मंगोलिया का स्टेट पैलेस जिसे गवर्नमेंट हाउस भी कहते हैं, का निर्माण 1950 में हुआ था। यहां मंगोलिया के राष्ट्रपति, संसद के अध्यक्ष और प्रधानमंत्री का कार्यालय है।

स्टेट पैलेस में ही संसद भवन भी स्थित है और यहां मंगोलियाई सम्राट चंगेज खान की प्रतिमा स्थापित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493