मंगोलिया लोकतंत्र की नई चमकती रोशनी है : मोदी

उलान बतोर, 17 मई (आईएएनएस)। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि मंगोलिया विश्व के सभी लोकतांत्रिक राष्ट्रों के बीच एक नई चमकती रोशनी है।

मोदी ने रविवार को मंगोलिया की संसद को संबोधित करते हुए कहा, “हमारी दुनिया में मंगोलिया लोकतंत्र की नई चमकी रोशनी है।” भारतीय प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर मंगोलिया की संसद को रविवार को विशेष कार्यवाही के लिए खोला गया।

उन्होंने कहा कि भारत-मंगोलिया एक दूसरे के आध्यात्मिक पड़ोसी हैं और दोनों देशों के आपसी संबंध भावनात्मक रूप से कालातीत हैं।

मोदी ने कहा, “दिल और दिमाग के रिश्ते में दूरियों को मिटा देने की ताकत होती है।”

उन्होंने कहा, “हमारा मानवीय रिश्ता भले ही बहुत मजबूत है, लेकिन हमारे बीच आर्थिक संबंध मामूली रहे हैं।”

मोदी ने आशा जताई कि नई दिल्ली एवं उलान बतोर के संबंध नए युग में हर अवसर के साथ मजबूत होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493