दिल्ली में धूप निकली

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह धूप निकली और न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है।

दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “रविवार को आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।”

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 55 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।

राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 37 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493