मध्य प्रदेश में बौछारें पड़ने की संभावना

भोपाल, 17 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में रविवार सुबह तेज धूप है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य में पिछले दिनों हुई हल्की बारिश के बाद तापमान अन्य दिनों की तुलना में कुछ कम हो गया था। रविवार को बादल छंटने से धूप में तल्खी महसूस की जा रही है। हवाएं भी गर्म हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान रीवा, सागर, शहडोल, जबलपुर व होशंगाबाद संभाग में कही-कहीं गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

राजधानी भोपाल में रविवार को न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री, इंदौर में 26.2 डिग्री, ग्वालियर में 24.5 डिग्री और जबलपुर में 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, एक दिन पूर्व यानी शनिवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री, इंदौर में 41.9 डिग्री, ग्वालियर में 38.9 डिग्री और जबलपुर में 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493