मोदी ने मंगोलिया की परंपरागत सारंगी बजाई

उलनबाटोर, 17 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मंगोलिया का पारंपरिक लोकप्रिय संगीत वाद्य यंत्र ‘मोरिन खुर’ बजाया। यह वाद्ययंत्र लकड़ी से निर्मित दो तार वाली सारंगी की तरह होता है और इसके ऊपरी सिरे पर घोड़े के सिर की आकृति होती है, जो मंगोलिया का प्रतीक माना जाता है।

इस दौरान मंगोलिया के राष्ट्रपति सखियागिन एल्बेगदोर्ज इस दौरान उनके साथ खड़े रहें और मोदी ने लगभग आधे मिनट तक सांरगी बजाई।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर बताया, “मंगोलिया के साथ संबंधों में नया संचार पैदा करने की कोशिश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोरिन खुर की बारीकियां समझने की कोशिश कर रहे हैं।”

मंगोलिया की यायावर संस्कृति में मोरिन खुर का विशेष स्थान रहा है। यह मंगोलिया के लोगों के सबसे महत्वपूर्ण और लोकप्रिय संगीत वाद्य यंत्रों में से एक है।

इससे पहले, एल्बेगदोर्ज ने मोदी के सम्मान में विशेष भोज का आयोजन किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493