चेन्नई, 17 मई (आईएएनएस)। अभिनेता-गायक वादिवेलु का कहना है कि उनकी अभी भी राजनीति में करियर बनाने में दिलचस्पी है और वह जल्द या कुछ समय बाद इसमें कदम रख सकते हैं।
वादिवेलु ने आईएएनएस को बताया, “2016 के विधानसभा चुनावों में काफी समय है और उससे पूर्व कुछ भी हो सकता है। मैंने अभी तक राजनीति में करियर बनाने के निर्णय को खारिज नहीं किया है।”
उन्होंने वर्ष 2011 में विधानसभा चुनावों में द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) पार्टी के लिए प्रचार किया था। पार्टी के खराब प्रदर्शन के चलते वह कुछ वर्षो तक फिल्मोद्योग से दूर रहने को विवश हो गए।
वादिवेलु ने कहा, “अतीत में जो कुछ हुआ, वह एक सीख देने वाला अनुभव था। मुझे थोड़ा सतर्क रहना चाहिए।”
वादिवेलु ने 2014 में ‘तेनाली रमन’ से फिल्मों में वापसी की।
वह कहते हैं कि राजनीति पर बनी हास्य फिल्म में अभिनय करने में दिलचस्पी है।
dharmpath.com dharmpath