रियो ओलम्पिक से जुड़ेगा ब्राजीलियाई चिकित्सा संघ

रियो डी जनेरियो, 17 मई (आईएएनएस)। अगले वर्ष ब्राजील की राजधानी रियो में होने वाले ओलम्पिक के दौरान खिलाड़ियों एवं प्रतिनिधिमंडल दल के सदस्यों को ब्राजील चिकित्सा संघ के चिकित्सक उपचार प्रदान करेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ लगभग 70 चिकित्सक रियो ओलम्पिक एवं पैरालम्पिक के दौरान प्रतिदिन चिकित्सा सुविधा के लिए मौजूद रहेंगे।

रियो ओलम्पिक की आधिकारिक वेबसाइट ‘रियो2016 डॉट कॉम’ ने रियो-2016 समिति के मुख्य चिकित्सा अधिकारी जोआओ ग्रैंगीरो के हवाले से कहा, “ब्राजीलियाई चिकित्सा संघ लब्ध प्रतिष्ठित संस्थान है। इस संस्थान के सदस्य उम्दा गुणवत्ता वाले पेशेवर हैं तथा चिकित्सा के विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा दे रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “ब्राजील चिकित्सा संघ के साथ करार रियो ओलम्पिक को खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों को मिलने वाली चिकित्सा सुविधा के मामले में सर्वश्रेष्ठ बनाने की रियो समिति की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

रियो ओलम्पिक पांच से 21 अगस्त के बीच खेला जाएगा तथा दक्षिण अमेरिका में आयोजित होने वाला यह पहला ओलम्पिक आयोजन होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493