बिहार में मधुमक्खी के हमले में 200 महिलाएं, बच्चे घायल

पटना, 17 मई (आईएएनएस)। बिहार के अरवल जिले में रविवार को मधुमक्खी के हमले में करीब 200 महलिाएं एवं बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पटना, 17 मई (आईएएनएस)। बिहार के अरवल जिले में रविवार को मधुमक्खी के हमले में करीब 200 महलिाएं एवं बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पटना से करीब 75 किलोमीटर दूर अरवल जिला के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “वट सावित्री व्रत की पूजा के लिए एक वटवृक्ष के नीचे जमा करीब 200 महिलाएं एवं बच्चे मधुमक्खी के हमले में घायल हो गए।”

पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब महिलाएं एवं बच्चे पेड़ के नीचे जुटे थे उसी समय मधुमक्खियों का झुंड वहां पहुंचा और हमला कर दिया।

पुलिस ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि इतने लोगों के एक साथ जुटने की वजह से मधुमक्खियों के छत्ते को किसी ने छेड़ दिया होगा जिससे उन्होंने हमला कर दिया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493