समलैंगिकता पर लेहमन ने किया सीए का समर्थन

सिडनी, 17 मई (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियाई क्रिकेट कोट डारेन लेहमन ने खेलों में समलैंगिकता को लेकर बने पूर्वग्रह को समाप्त करने पर क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) का समर्थन किया है।

सीए की आधिकारिक वेबसाइट पर रविवार को लेहमन के हवाले से कहा गया है, “सभी को अपनी रूचि के यौन संबंध अपनाने की आजादी है..और मेरे विचार से हम इसे लेकर बने पूर्वग्रहों को समाज और खेलों से भी खत्म करना चाहिए तथा यह सभी खेलों में होना चाहिए। हमें लोगों को वे जैसे उसी रूप में स्वीकार करना चाहिए।”

लेहमन ने कहा, “समलैंगिता में कोई बुराई नहीं है।”

लेहमन ने होमोफोबिया, बाइफोबिया और ट्रांसफोबिया के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर ये बातें कहीं।

विपरीत लिंगियों के बीच यौन संबंध के अतिरिक्त अन्य श्रेणी के यौन संबंधों के मामलों में 2004 के बाद इस तरह के लोगों के खिलाफ समाज के हर वर्ग में हिंसा के बारदात बढ़े हैं, तथा खेलों में भी ऐसे लोगों के प्रति भेदभाव देखा गया है।

सीए ने पिछले सप्ताह इसी विषय पर आई एक रिपोर्ट ‘आउट ऑन द फील्ड’ की सराहना की थी, जिसमें कहा गया है कि एलजीबीटी समुदाय के सिर्फ एक फीसदी खिलाड़ियों को ही पूरी तरह स्वीकार किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493