बिलरियागंज थाना क्षेत्र के जयराजपुर निवासी 44 वर्षीय अनिल प्रकाश शर्मा मुंबई रहता था। इन दिनों वह आया हुआ था। बताया जा रहा है कि वह बाइक से जा रहा था। कंधरापुर थाना क्षेत्र के कोहड़ी गांव के पास पहुंचा था कि इसी बीच एक बाईक ने धक्का मार दिया।
स्थानीय लोगों की मदद से अनिल प्रकाश शर्मा को जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी बाइक पर सवार 29 वर्षीय वीरेंद्र पुत्र मग्गन, 35 वर्षीय अनिल पुत्र पारस निवासी जिगिना करमैनपुर थाना कप्तानगंज घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अनिल प्रकाश शर्मा की मौत के बाद परिजन शव लेकर जाने लगे। मौके पर पहुंचे सीओ ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो ग्रामीण सीओ से उलझ गए। इस पर सीओ ने बलरामपुर चौकी से सिपाहियों को बुलाया।
ड्यूटी दूसरी जगह होने के कारण सिपाही नहीं पहुंच सके। ऐसे में सीओ को पीएसी बुलानी पड़ी। पीएसी के पहुंचने पर ग्रामीण शांत हुए।
dharmpath.com dharmpath