उलान बटोर, 18 मई (आईएएनएस)। मंगोलिया की यात्रा समाप्त कर दक्षिण कोरिया पहुंचने से पहले भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी मंगोलिया यात्रा को ‘ऐतिहासिक, प्रगतिशील और द्विपक्षीय संबंधों को ऊंचाई पर ले जाने वाला’ बताया।
दक्षिण कोरिया रवाना होने से पहले मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “मैं बेहद खुशी के साथ मंगोलिया से रवाना हो रहा हूं। मेरा दौरा ऐतिहासिक और प्रगतिशील रहा, जो भारत और मंगोलिया के संबंधों को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा।”
उन्होंने लिखा, “मंगोलिया की जनता का तहेदिल से आभार। मैं आपके राष्ट्र की बेहतरीन यादों को साथ लेकर जा रहा हूं, एक ऐसी भूमि, जो हमारा आध्यात्मिक पड़ोसी है।”
मोदी ने ये बातें मंगोलियाई भाषा की वर्तनी में भी ट्वीट किया।
उन्होंने रविवार को मंगोलिया के राष्ट्रपति सखियागिन एल्बेगदोर्ज और प्रधानमंत्री चिमद सेखनबिलग के साथ स्टेट पैलेस में बातचीत की थी। उन्होंने मंगोलिया की बुनियादी संरचनाओं के लिए एक अरब डॉलर के ऋण की घोषणा की। दोनों पक्षों के बीच 13 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
dharmpath.com dharmpath