कश्मीर नहीं देखा, तो कुछ नहीं देखा : सलमान

सोनमर्ग (जम्मू एवं कश्मीर), 18 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों धरती के स्वर्ग जम्मू कश्मीर में अपनी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जिसने यह जगह नहीं देखी, समझो उसने कुछ नहीं देखा।

सलमान ने उत्तरी कश्मीर में एक पर्यटक रिसोर्ट में ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग पूरी करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत की। उन्होंने कहा कि स्विट्जरलैंड के पास कश्मीर की स्थानीय जगह की तुलना में देने के लिए कुछ भी बेहतर नहीं है।

उन्होंने कहा, “अगर आपने कश्मीर नहीं देखा, तो कुछ भी नहीं देखा।”

सलमान ने कहा, “यह इस साल कश्मीर की मेरी दूसरी यात्रा है। मैंने यहां 40 दिन बिताए। हम हमारी फिल्म की सफल शूटिंग के बाद अब कश्मीर घाटी को अलविदा कहेंगे। हमने पहलगाम और सोनमर्ग में शूटिंग की।”

उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोग बेहद विनम्र, प्यारे, सीधे-सादे और तहजीब वाले हैं।

सलमान ने कहा, “मैं दूसरे लोगों से भी यहां आने की दरख्वास्त करता हूं।”

सलमान ने एक खुलासा भी किया। उन्होंने बताया, “मेरे नाना बलदेव सिंह चरक जम्मू के रहने वाले थे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493