कोलकाता के न्यू मार्केट में भीषण आग

कोलकाता, 18 मई (आईएएनएस)। कोलकाता के व्यस्त न्यू मार्केट इलाके में सोमवार दोपहर आग लग गई। दमकल की 20 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

कोलकाता, 18 मई (आईएएनएस)। कोलकाता के व्यस्त न्यू मार्केट इलाके में सोमवार दोपहर आग लग गई। दमकल की 20 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि पूरे इलाके में धुएं की एक मोटी परत छा गई।

एक दुकानदार ने कहा, “आग भीषण है और इसने बाजार के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।”

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “दोपहर में जैसे ही हमने आग लगने की खबर सुनी, हमने तत्काल कार्रवाई की। आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। अब तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है।”

उन्होंने कहा कि आग बुझाने के लिए दमकल की 20 गाड़ियों को लगाया गया।

फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। आग से मछली और आलू बाजार सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। फिलहाल आग से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

अग्निशमन अधिकारी ने कहा, “आग पर नियंत्रण करने के लिए हमारे पास सभी इंतजाम हैं। हालांकि हमें यह देखना होगा कि घटना वाले इलाके में आग बुझाने के कोई प्रबंध थे या नहीं। हम इस मामले की जांच करेंगे।”

अधिकारी ने कहा, “आग पर काबू पाने के बाद हम नुकसान का आकलन करेंगे और देखेंगे कि किस तरह का नुकसान हुआ है।”

पिछले महीने इसी इलाके के करीब एक शॉपिंग कांप्लेक्स में आग लगी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493