वाशिंगटन, 18 मई (आईएएनएस)। टेक्सास के वाको शहर में दो बाइक गिरोहों के आपसी संघर्ष में नौ लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हो गए।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, घटना रविवार दोपहर को हुई थी।
एक स्थानीय समाचार चैनल ‘न्यूज चैनल 25’ के मुताबिक, रविवार दोपहर बाद दो गिरोहों में ट्विन पीक्स एवं डॉन कार्लोस रेस्तरां के बीच गोलीबारी हुई।
गोलीबारी में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने स्थानीय अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सभी मृतक दो प्रतिद्वंद्वी मोटबाइक गिरोहों से ताल्लुक रखते थे।
पुलिस ने बताया कि ट्विन पीक के पार्किं ग क्षेत्र में दोनों गिरोहों के बीच किसी बात को लेकर बहस छिड़ी, जो देखते ही देखते लड़ाई में बदल गई।
पुलिस अधिकारी डब्ल्यू. पैट्रिक स्वांटन ने बताया कि घटना के समय पुलिस के कुछ अधिकारी वहां मौजूद थे और उन्होंने हालात काबू में करने के लिए कुछ बाइकसवारों पर गोलियां भी चलाईं। उन्होंने कहा कि पुलिस के हस्तक्षेप के कारण कई लोगों की जान बच गई और वहां कोई बड़ा बवाल नहीं हो पाया।
गोलीबारी की घटना के बाद दोनों रेस्तरां बंद कर दिए गए। इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की है।
dharmpath.com dharmpath