एसपी (पूर्वी) रोहित मिश्र ने बताया कि सोमवार की सुबह अखबारों में छपी खबर पढ़ने के बाद बंथरा कस्बे में रहने वाला एक परिवार पारा पुलिस के पास पहुंचा। परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी शनिवार से गायब है, राजू गौतम नामक राजमिस्त्री ने उसे मजदूरी के लिए बुलाया था।
पुलिस पीड़ित परिवार को लेकर अस्पताल के शवगृह में पहुंची। शव देख परिवार के लोगों ने महिला की शिनाख्त की।
परिवार के लोगों ने बताया कि देर शाम परिवार वालों ने राजू के पास फोन भी किया और बेटी के बारे में पूछा। उस वक्त राजू ने बताया कि उनकी बेटी दोपहर को ही एक बाइक सवार दो युवकों के साथ कहीं चली गई। लेकिन उसका शव राजू के घर में एक बक्से से बरामद हुआ। पुलिस सर्विलांस की मदद से राजू की तलाश में लगी हुई है।
dharmpath.com dharmpath