भोपाल में मंगलवार को महिला पंचायत

भोपाल, 18 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर महिला पंचायत होगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नई महिला नीति की घोषणा करेंगे।

आधिकारिक बयान में सोमवार को कहा गया कि यह दूसरी महिला पंचायत है। इस पंचायत में प्रदेश भर से तीन हजार महिला प्रतिनिधि शामिल होंगी, जिनका सीधा संवाद मुख्यमंत्री से होगा। महिला-बाल विकास मंत्री माया सिंह भी पंचायत में उपस्थित रहेंगी।

पहली महिला पंचायत 30 जुलाई, 2006 को हुई थी। इसके बाद सभी वर्ग की 34 पंचायत मुख्यमंत्री निवास पर हुई। पहली महिला पंचायत में मुख्यमंत्री द्वारा की गई सभी 14 घोषणाओं पर अमल के बाद अब सरकार फिर से दूसरी पंचायत में महिलाओं से रू-ब-रू होकर उनकी अपेक्षाओं से अवगत होगी।

महिला पंचायत 19 मई को होगी। पंचायत में मुख्यमंत्री चौहान महिला नीति की घोषणा, ई-हाट योजना का औपचारिक उद्घाटन, ‘हौसलों की उड़ान’ पुस्तिका का विमोचन तथा प्रोजेक्ट उदिता का लोकार्पण करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493