राजनाथ ने मनोज मुठभेड़ की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया (लीड-1)

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को दिल्ली पुलिस के हाथों मुठभेड़ में मारे गए मनोज वशिष्ठ के परिवार को मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

मध्य दिल्ली के राजेंद्र प्लेस इलाके में शनिवार को दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने मनोज वशिष्ठ को एनकाउंटर में मार गिराया था।

मनोज की पत्नी प्रियंका सहित उनके परिवार ने सोमवार को दिल्ली स्थित आवास पर राजनाथ सिंह से मुलाकात की और मामले की जांच की मांग की।

मुलाकात के बाद प्रियंका ने कहा कि गृहमंत्री ने उन्हें इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया।

प्रियंका ने कहा, “हम गृहमंत्री से मिले। वह बहुत सहयोगी हैं और उन्होंने हमें कहा कि इस मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया जाएगा।”

उन्होंने कहा, “गृहमंत्री ने हमसे कहा कि हमारे साथ कोई न्याय नहीं किया गया और उन्होंने जो कुछ भी कहा उससे हम आश्वस्त हैं। उन्होंने हमें यह भी आश्वासन दिया कि वह भविष्य में भी हमारी सहायता करेंगे।”

मनोज के परिवार ने इसे एक ‘फर्जी मुठभेड़’ करार दिया।

पुलिस के अनुसार, मनोज पर दिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ में हत्या के प्रयास व धोखाधड़ी के 50 से ज्यादा मामले दर्ज थे।

पुलिस का दावा है कि दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को धोखाधड़ी के एक मामले में मनोज, उसकी पत्नी और उसके सुसर की तलाश थी।

पश्चिमी दिल्ली के पटेल नगर का निवासी मनोज मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बागपत शहर का रहने वाला था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493