इग्गी ने कराई चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी!

लॉस एंजेलिस, 19 मई (आईएएनएस)। गायिका इग्गी अजेलिया के बारे में अफवाह है कि उन्होंने अपने चहरे (ठोड़ी) की प्लास्टिक सर्जरी कराई है। उनकी एक तस्वीर देखकर ऐसा आभास होता है।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, इग्गी ने तस्वीरें साझा करने वाली वेबसाइट इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर डाली और लिखा, “नया रूप पसंद आया।”

तस्वीर में उनका चेहरा कुछ बदला बदला सा लग रहा है।

इग्गी के एक प्रशंसक ने उनकी तस्वीर पर टिप्पणी की, “यह प्लास्टिक सर्जरी है।” वहीं दूसरे प्रशंसक ने लिखा, “आपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी कराई है!”

एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, “वह काफी अलग लग रही हैं और असल में यह डरावना है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493