मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। ‘मस्ती’ और ‘ग्रैंड मस्ती’ फिल्म के सह-लेखक मिलाप जावेरी ने इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म की पहली झलकी ट्विटर के जरिये अपने प्रशंसकों से साझा की है।
मिलाप ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा, “फिल्म ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ उर्फ ‘मस्ती 3’ की पहले दिन की शूटिंग की पहली तस्वीर।”
‘मस्ती’ फ्रेंचाइजी की पहली दो फिल्मों यानी ‘मस्ती’ एवं ‘ग्रैंड मस्ती’ का निर्देशक इंद्र कुमार ने किया था। मिलाप एवं तुषार हीरानंदनी इसके सह-लेखक थे।
मिलाप अपने निर्देशन की फिल्म ‘मस्तीजादे’ को लेकर भी उत्साहित हैं। इसमें सनी लियोन भी हैं।
dharmpath.com dharmpath