सामी, मलिक की पाकिस्तानी टी-20 टीम में वापसी

लाहौर, 19 मई (आईएएनएस)। हरफनमौला खिलाड़ी शोएब मलिक और तेज गेंदबाज मोहम्मद सामी को जिम्बाब्वे के खिलाफ लाहौर में होने वाले दो टी-20 मैचों की श्रृंखला के लिए पाकिस्तान की टीम में वापस बुलाया गया है।

वेबसाइट क्रिकइंफो के अनुसार, उमर अकमल की भी वापसी हुई है। अकमल बांग्लादेश दौरे के लिए पाकिस्तानी टीम में शामिल नहीं किए गए थे।

इसके अलावा नौमान अनवर और पूर्व अंडर-19 कप्तान इमाद वसीम को भी पहली बार टीम में मौका दिया गया है। अहमद शहजाद भी इस टीम का हिस्सा होंगे। बांग्लादेश के साथ हाल में हुए एकदिवसीय श्रृंखला के लिए उन्हें नहीं चुना गया था, लेकिन टी-20 में उन्होंने हिस्सा लिया।

सामी ने पाकिस्तान के लिए जून-2012 से नहीं खेला है। पिछले हफ्ते हालांकि फैसलाबाद में आयोजित सुपर-8 टी20 घरेलू टूर्नामेंट में सामी ने छह विकेट हासिल किए।

बांग्लादेश के साथ टी-20 मैच का हिस्सा रहे साद नसीम, इमरान खान और हारिस सोहैल को जिम्बाब्वे के साथ श्रृंखला के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है।

टीम :

शाहिद अफरीदी (कप्तान), सरफराज अहमद, अहमद शहजाद, मोहम्मद हफीज, मुख्तार अहमद, नौमान अनवर, शोएब मलिक, उमर अकमल, मोहम्मद रिजवान, अनवर अली, हमाद आजम, इमाद वसीम, बिलावल भट्टी, वहाब रियाज, मोहम्मद सामी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493