‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में आएंगी माधुरी

मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित हास्य धारावाहिक ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में हास्य अभिनेता कपिल शर्मा के साथ मंच साझा करेंगी।

माधुरी (48) ने यह खबर ट्विटर पर अपने प्रशंसकों व शुभचिंतकों के साथ साझा की। वह इन दिनों अपनी ऑनलाइन डांस अकादमी ‘डांस विद माधुरी’ के मोबाइल एप के प्रचार में व्यस्त हैं।

उन्होंने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, “कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ के सेट पर कपिल शर्मा के साथ। डांस एवं मजाक का संगम। कपिल का डांस देखने का इंतजार नहीं कर सकती।”

माधुरी की मौजूदगी वाली कड़ी कलर्स चैनल पर 24 मई को प्रसारित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493