सीपीएल का तीसरा संस्करण होगा सर्वाधिक सफल : हाएंस

ब्रिजटाउन (बारबाडोस), 19 मई (आईएएनएस)। पूर्व दिग्गज कैरेबियाई बल्लेबाज डेसमंड हाएंस ने कहा है कि इस साल 20 जून से 26 जुलाई के बीच आयोजित होने वाला कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीए) का तीसरा संस्करण सबसे सफल आयोजनों में से एक होगा।

समाचार एजेंसी सीएमसी के अनुसार, बारबाडोस ट्राइडेंट्स के एंबेसडर के तौर पर नियुक्त 59 वर्षीय हाएंस ने कहा कि अच्छे विदेशी खिलाड़ियों का आगमन और सभी छह फ्रेंचाइजी टीमों के बीच संतुलन ने आगामी संस्करण को और रोचक बना दिया है।

हाएंस ने सोमवार को कहा, “मुझे विश्वास है कि यह सबसे सफल सीपीएल टूर्नामेंट होगा। सभी टीमें संतुलित हैं और ऐसे में मुकाबला बराबरी का होगा।”

सीपीएल के इस साल के संस्करण में दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस, श्रीलंका के माहेल जयवर्धने, लसिथ मलिंगा, इंग्लैंड के केविन पीटरसन और पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी जैसे खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे।

गौरतलब है कि सीपीएल का खिताब ट्राइडेंट्स के पास है। पिछले साल टीम अगस्त में खेले गए फाइनल में गयाना अमेजन वारियर्स को हराने में कामयाब रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493