मुंबई में गैस टैंकर में विस्फोट, 2 मरे

मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। देश की आर्थिक राजधानी में मंगलवार को एक गैरेज में खाली गैस टैंकर में अचानक विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह घटना पूर्वोत्तर मुंबई के चेंबूर की है।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) आपदा नियंत्रण के मुताबिक, जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस वक्त टैंकर की मरम्मत और वेल्डिंग का काम चल रहा था।

माना जा रहा है कि टैंकर में कुछ गैस बचा हुआ था और वेल्डिंग के दौरान निकलने वाली चिंगारी से उसमें आग लग गई।

इस विस्फोट में गैरेज में काम करने वाले शफीक शेख (18) तथा टैंकर के खलासी (45) की मौत हो गई, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है।

अधिकारियों के मुताबिक, मरम्मत का काम देख रहा एक व्यक्ति भी इसकी चपेट में आ गया, जिसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

इस घटना से आसपास की इमारतों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, हालांकि टाटा पावर का बिजली का एक तार टूट गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493