अनिल कपूर अभी नहीं खोलेंगे अभिनय स्कूल

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)।अभिनेता-फिल्म निर्माता अनिल कपूर कहते हैं कि वह फिलहाल अपना अभिनय स्कूल खोलने के लिए तैयार नहीं हैं।

अनिल को हिदी सिनेजगत में चार दशक से अधिक समय हो गया है। उनका कहना है कि एक अभिनय स्कूल चलाने के लिए पूरा वक्त देने होता है और फिलहाल वह इसके लिए तैयार नहीं हैं।

अनिल (58) ने आईएएनएस को बताया, “मैं कहना चाहूंगा कि शिक्षा एक ऐसी चीज है, जिसके लिए आपको बाकी सब कुछ छोड़ने और सिर्फ शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है। आप एक वक्त में पांच-पांच काम नहीं कर सकते। आप यह कर रहे हैं और वो भी कर रहे हैं और एक स्कूल भी चला रहे हैं..मेरे ख्याल से ऐसा नहीं चल पाता।”

उन्होंने कहा, “अगर आप वैश्विक स्तर पर देखें, तो पाएंगे कि जिन्होंने शिक्षा या परोपकार का काम किया, उन्होंने बाकी सब कुछ छोड़ दिया। उसके लिए मैं अभी तैयार नहीं हूं।”

अनिल आगे जोया अख्तर निर्देशित ‘दिल धड़कने दो’ फिल्म में नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493