कोलगेट पामोलिव का शुद्ध लाभ 23.6 फीसदी बढ़ा

मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। तेज खपत उपभोक्ता वस्तु क्षेत्र की कंपनी कोलगेट पामोलिव (इंडिया) लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि 2014-15 की चौथी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 23.6 फीसदी बढ़कर 163.63 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि में 132.3 करोड़ रुपये था।

कंपनी की कुल आय इस दौरान 11 फीसदी बढ़कर 1,028.5 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 927.3 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को दी गई नियमित सूचना में कहा, “मात्रा के लिहाज से कंपनी के टुथपेस्ट की बिक्री आलोच्य तिमाही और कारोबारी साल 2014-15 दोनों ही अवधि में पांच फीसदी बढ़ी। आलोच्य तिमाही में टूथपेस्ट बाजार में कंपनी की 57.8 फीसदी हिस्सेदारी रही।”

कंपनी ने कहा कि आलोच्य तिमाही में टूथब्रश बाजार में भी कंपनी की 42.1 फीसदी हिस्सेदारी रही।

कारोबारी साल 2014-15 में कंपनी का शुद्ध लाभ 3.5 फीसदी बढ़कर 559 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 540 करोड़ रुपये था।

2014-15 में कंपनी की कुल आय साल-दर-साल आधार पर 11.3 फीसदी अधिक 3,982 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 3,579 करोड़ रुपये थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493