चेन्नई, 19 मई (आईएएनएस)। लीनियर अल्काइल बेंजीन (एलएबी) बनाने वाली तमिलनाडु पेट्रोप्रोडक्ट्स लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि 2014-15 में उसकी आय में गिरावट दर्ज की गई और उसे घाटा हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को दी गई नियमित सूचना में कंपनी ने कहा कि गत वर्ष उसकी कुल आय 949.87 करोड़ रुपये रही, जो 2013-14 के दौरान 1,051.82 करोड़ रुपये थी।
कंपनी के मुताबिक, गत वर्ष उसे 53.07 करोड़ रुपये का घाटा हुआ, जबकि 2013-14 में यह घाटा 37.30 करोड़ रुपये था।
dharmpath.com dharmpath