गुवाहाटी, 19 मई (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हालिया चीन दौरे के दौरान ब्रह्मपुत्र नदी पर चीन द्वारा बनाए जा रहे बांध का मुद्दा न उठाकर असम के साथ घोर अन्याय किया है।
यहां जारी एक बयान में गोगोई ने कहा कि प्रधानमंत्री को अपने चीनी समकक्ष के साथ वार्ता के दौरान राज्य से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाना चाहिए था।
गोगोई ने कहा, “इस मुद्दे को न उठाकर इसे ठंडे बस्ते में डालकर मोदी ने असम और प्रदेश के लोगों के साथ घोर अन्याय किया है।
उल्लेखनीय है कि मोदी की चीन यात्रा के पहले गोगोई ने प्रधानमंत्री से अपील की थी कि वह चीन द्वारा ब्रह्मपुत्र नदी पर बनाए जा रहे बांध के मुद्दे को उसके समक्ष उठाएं।”
dharmpath.com dharmpath