कश्मीर में सड़क दुर्घटना, 4 मरे

जम्मू, 19 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में मुगल रोड पर मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “आज (मंगलवार) दोपहर शिकारगाह में मुगल रोड पर एयरसेल दूरसंचार कंपनी के वाहन के गहरे गड्ढे में गिर जाने से चार लोग घटनास्थल पर ही मारे गए, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।”

अधिकारी के मुताबिक, चालक अपने वाहन को पीछे कर रहा था कि इसी दौरान उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वह सैकड़ों फुट गहरे गड्ढे में जा गिरा।

अधिकारी ने कहा, “घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493