कौशल विकास को लेकर 25 अप्रैल को दिल्ली में हुई बैठक में अगली बैठक 7 जून को होना तय हुआ था। इस विषय में मुख्यमंत्रियों के उपसमूह का गठन 8 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में किया गया था।
उपसमूह के संयोजक प्रकाश सिंह बादल हैं, सदस्यों में डॉ. रमन सिंह के अलावा असम, गोवा, तमिलनाडु, पांडिचेरी, गुजरात, ओडिशा, हिमाचल और मेघालय के मुख्यमंत्री शामिल हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में 25 अप्रैल को हुई बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश के 27 जिलों में कौशल विकास को लेकर लावइलीहुड कॉलेज की स्थापना की जानकारी दी थी और अगली बैठक छत्तीसगढ़ में कराने का सुझाव दिया था, जिसे उपसमूह के सदस्यों ने मंजूर कर लिया है।
कहा गया है कि बैठक के बाद मुख्यमंत्रियों का दल भिलाई, दुर्ग के लावइलीहुड कॉलेज का निरीक्षण भी करेगा।
dharmpath.com dharmpath