वनस्पति विज्ञान की पुस्तक में शेक्सपीयर की असली तस्वीर

लंदन, 19 मई (आईएएनएस)। ब्रिटेन में 400 साल पुराने वनस्पति विज्ञान की एक किताब में अंग्रेजी के कवि व नाटकार विलियम शेक्सपीयर का एक रेखाचित्र मिला है, जो उनके जीवनकाल में बना उनका पहला चित्र हो सकता है।

बीबीसी की एक रपट के मुताबिक, जानेमाने ब्रिटिश वनस्पति विज्ञानी व इतिहासकार मार्क ग्रिफिथ्स ने यह खोज उस समय की, जब वह अग्रणी वनस्पति शास्त्री जॉन गेरार्ड (1545-1612) की जीवनी पर शोध कर रहे थे। गेरार्ड ‘द हर्बल ऑर जनरल हिस्ट्री ऑफ प्लांट्स’ नामक पुस्तक के लेखक हैं।

उन्होंने कहा, “शेक्सपीयर ऐसे ही दिखते होंगे, जो उनके जीवन काल में बनाया गया है।”

सन् 1598 में प्रकाशित 1,484 पृष्ठों की इस पुस्तक में पौधों पर सबसे बड़ा सिंगल-वॉल्यूम वर्क है, जो अंग्रेजी में प्रकाशित हुआ था।

शेक्सपीयर का रेखाचित्र मिलने का दावा करने की यह पहली घटना नहीं है।

साल 2009 में शेक्सपीयर के जन्म स्थल स्ट्रेटफोर्ड-अपॉन-एवन में शेक्सपीयर बर्थप्लेस ट्रस्ट द्वारा ‘कोब्बे’ रेखाचित्र को प्रदर्शित किया गया था, जिसे शेक्सपीयर का रेखाचित्र करार दिया गया था, लेकिन कुछ आलोचकों ने इसे शेक्सपीयर का रेखाचित्र होने से खारिज कर दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493