उप्र : 10 लाख की चरस के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, चितलहवा बॉर्डर आउट पोस्ट के पिलर संख्या 61/3 व 4 के बीच एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने नेपाल के बर्दिया जिले के गोड़ियनपुरवा निवासी बाबूलाल गोड़िया को सीमा पर पकड़ा और तलाशी के दौरान बैग में छिपाकर रखी गई 5 किलो चरस बरामद की। टीम के हत्थे चढ़े चरस तस्कर को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल रवाना किया।

संयुक्त टीम में एसएसबी के एसआई वीरेंद्र कुमार व मुर्तिहा कोतवाली के एसएसआई प्रभा शंकर यादव व उनकी टीम सम्मिलित रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493