..जब सलमान को आई कैटरीना की याद

मुंबई, 20 मई (आईएएनएस)। धरती के स्वर्ग जम्मू एवं कश्मीर में ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग में व्यस्त सुपरस्टार सलमान खान को अचानक पूर्व प्रेमिका कैटरीना कैफ की याद आ गई।

सलमान (49) ने मंगलवार को ट्विटर पर कई तस्वीरें व पोस्ट शेयर की।

उन्होंने एक तस्वीर के साथ एक ट्वीट की, जिसमें चार शिकारा नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, “कश्मीर नहीं देखा तो क्या देखा। कहते हैं, कहीं जन्नत है तो वो इदरइच है, इदरइच है, इदरइच है।”

एक अन्य ट्वीट में अपनी एक तस्वीर पोस्ट कर सलमान ने लिखा, “कश्मीर प्राकृतिक सुंदरता में बहुत अमीर है..माशाल्लाह, माशाल्लाह।”

इसके बाद उन्होंने लिखा, “माशाल्लाह माशाल्लाह से याद आया कैटरीना कैफ भी कश्मीर से हैं।”

सलमान को कैटरीना की याद ‘माशाल्लाह माशाल्लाह’ से याद आई। ‘एक था टाइगर’ (2012) फिल्म में यही बोल वाला एक गाना था, जो उन दोनों पर फिल्माया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493