नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह मौसम साफ रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “बुधवार को मौसम साफ और आर्द्र रहेगा।”
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 58 फीसदी आर्द्रता दर्ज की गई।
इससे पहले, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 41.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath