लखनऊ, 20 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व सूबे के अन्य जिलों में सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है, जिससे तापमान में वृद्घि हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और इजाफा होने का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आसमान साफ रहेगा और न्यूनतम व अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज की जा सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ में बुधवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा बुधवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, गोरखपुर का 25 डिग्री, इलाहाबाद का 27 डिग्री, झांसी का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath