नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नौकरशाहों की नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार और दिल्ली के उप-राज्यपाल नजीब जंग के बीच जारी विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा और उन्हें मामले की जानकारी दी।
एक सरकारी सूत्र ने बताया, “उन्होंने (केजरीवाल) नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा।”
इससे पहले मंगलवार को केजरीवाल और दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने राष्ट्रपति प्रणब जुखर्जी से शिकायत की थी कि उप-राज्यपाल दिल्ली सरकार के कामकाज में दखल दे रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath