उप्र : बारातियों पर गिरा बिजली का तार, 5 मरे

लखनऊ/फैजाबाद , 20 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले में मंगलवार देर रात बारातियों पर बिजली का तार टूटकर गिर पड़ा। तार गिरने से पांच लोगों की मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव के एक घर में बारात पहुंची थी। नाच-गाने के दौरान घर के ऊपर से निकला बिजली का एक तार वहां जुटे लोगों पर जा गिरा। इस दुर्घटना में पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बिजली की आपूर्ति रुकवाई और फिर लोगों को अस्पताल पहुंचाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493