एक बार फिर आमने-सामने होंगे सुआरेज और चिलीनी

टोरिनो, 20 मई (आईएएनएस)। पिछले साल ब्राजील में आयोजित फीफा विश्व कप में उरुग्वे के स्टार स्ट्राइकर लुइस सुआरेज द्वारा इटली के जॉर्जियो चिलीनी को दांत कांटने की चर्चित घटना के बाद दोनों खिलाड़ी पहली बार छह जून को बर्लिन में होने वाले चैम्पिंयस लीग के फाइनल में एक-दूसरे के सामने होंगे।

सुआरेज चैम्पियंस लीग के फाइनल में पहुंचने वाले स्पेन के अग्रणी क्लब बार्सिलोना के लिए खेलते हैं जबकि चिलीनी इटली के जुवेंतस क्लब की ओर से खेलते हैं।

सुआरेज को पिछले साल चिलीनी के कंधे पर दांत काटने का दोषी पाए जाने के बाद चार महीने का प्रतिबंध झेलना पड़ा।

चिलीनी के अनुसार वह पुरानी बातों की ओर दोबारा नहीं लौटना चाहते और चैम्पियंस लीग के फाइनल में उसी प्रकार सुआरेज का सामना करते नजर आएंगे जैसा उन्होंने सेमीफाइनल नें रियल मेड्रिड के स्ट्राइकर करीम बेंजेमा, क्रिस्टियानो रोनाल्डो या गैरेथ बेल का किया।

वेबसाइट ‘गोल डॉट कॉम’ के अनुसार चिलीनी ने कहा, “हमें रियल मेड्रिड को टूर्नामेंट से बाहर किए हुए एक हफ्ता हो गया और अब लोग मुझसे लगातार सुआरेज के बारे में पूछ रहे हैं। मेरे मन में सुआरेज के प्रति कोई दुर्भावना नहीं है। मैं बेंजेमा, रोनाल्डो या बेल की तरह ही उनका भी सामना करूंगा।”

चिलीनी ने साथ ही कहा कि बार्सिलोना के खिलाफ चैम्पियंस लीग फाइनल जीतना बेहद खास होगा। जुवेंतस ने आखिरी बार चैम्पियंस लीग 1995-96 सत्र में जीता था।

चिलीनी के अनुसार, “यह मैच खास होगा। हमें यूरोपियन कप जीते हुए वैसे भी काफी लंबा समय हो गया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493