सुनंदा मामला : थरूर के सहायकों का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। राजधानी की एक अदालत ने यहां पर बुधवार को दिल्ली पुलिस को सुनंदा पुष्कर हत्याकांड मामले में तीन संदिग्धों का पॉलीग्राफ परीक्षण कराने की अनुमति दे दी है। इन तीनों संदिग्धों को सुनंदा के पति और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर का करीबी माना जाता है।

महानगर दंडाधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने बंद कमरे में सुनवाई के दौरान तीनों युवकों की सहमति के बाद दिल्ली पुलिस को उनके पॉलीग्राफ परीक्षण की अनुमति दे दी।

पुलिस ने पिछले सप्ताह सुनंदा हत्याकांड मामले में तीनों संदिग्धों की सत्य परीक्षण जांच की मांग करते हुए अदालत में एक प्रार्थना पत्र दिया था। इन तीन संदिग्धों में थरूर के घरेलू सहायक नारायण सिंह, चालक बजरंगी और उनके दोस्त संजय दीवान का नाम शामिल है।

तीनों युवकों के वकील ने अदालत में कहा कि वे यह परीक्षण कराने के लिए तैयार हैं लेकिन पुलिस को इस दौरान सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।

इससे पहले पुलिस ने तीनों आरोपियों के बयान गवाह के रूप में दर्ज किए थे।

सुनंदा पुष्कर दिल्ली के एक आलीशान होटल में 17 जनवरी 2015 को मृत मिली थीं। पुलिस ने एक जनवरी 2015 को हत्या का मामला दर्ज किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493