कोलकाता, 20 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कॉल सेंटर में काम करने वाले एक व्यक्ति ने 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार, मंगलवार की मध्य रात में शहर के तिलजाला इलाके में यह घटना घटी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “आरोपी ने अपना जन्मदिन मनाने के बहाने पीड़िता को मंगलवार की रात अपने घर बुलाया और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।”
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पोस्को और आपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
dharmpath.com dharmpath